बिलासपुर ग्राहकों के सेहत से खिलवाड़ प्रतिबंध लगने के बाद भी धड़ल्ले से बिक रहा है चिकन होटलों में
बिलासपुर
इन दिनों बिलासपुर में बर्ड फ्लू का प्रकोप दस्तक दे दिया है कोनी क्षेत्र के शासकीय पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के कहर से लगभग 2000 से 3000 मुर्गियों की मौत हो गई है जिसे छुपाने की नाकाम कोशिश की गई मामला उजागर होने से बिलासपुर के जिलाधीश श्री संजय अग्रवाल के द्वारा प्रभावित क्षेत्र से 10 किलोमीटर के अंदर मुर्गियों के लेनदेन में प्रतिबंध लगा दिया गया है‼️
लेकिन सिविल लाइन थाना क्षेत्र के होटल मालिकों के द्वारा उस आदेश को नजर अंदाज करते हुए ग्राहकों को मुर्ग मुसल्लम चिकन पेश कर रहे हैं जिससे आम आदमियों के सेहत पर बड़ा विपरीत असर पड़ सकता है ना तो खाद्य विभाग ना ही पुलिस विभाग के द्वारा इन होटल में जांच नहीं किया जा रहा है या तो फिर इनके द्वारा जानबूझकर आंख मूंद लिया गया है जिससे होटल के मालिकों को ज्यादा दाम में चिकन बेचकर ज्यादा मुनाफा हो रहा है यह समझ से परे हैं कि शासन के आदेशों कि धज्जिया खुलेआम होटल व्यवसाईयों द्वारा उड़ाया जा रहा है उनके कान में जू नहीं रंग रहा है कि संक्रमित चिकन खाने से आम जनता के सेहत पर बुरा असर पड़ेगा लेकिन उन्हें तो अपने जेब गर्म करने से मतलब है अब देखने वाली बात यह है कि शासन का ध्यान इस ओर कब जाता है जिससे कलेक्टर के आदेश का पालन कड़ाई से हो सके।
