ढाबे में चल रहा था सेक्स रैकेट,

पुलिस ने छापा मारकर कॉलगर्ल समेत संचालक को किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश

इंदौर में ढाबे पर सेक्स रैकेट चल रहा था। ढाबे में पीछे की तरफ इतने गुपचुप तरीके से कमरे बना रखे थे कि पुलिस कई बार यहां से खाली हाथ लौट चुकी थी। ग्राहकों से घंटे के हिसाब से वसूली की जाती थी। इंदौर क्राइम ब्रांच ने ढाबे पर दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
ढाबे पर सामने खाना चलता रहता था और पीछे देह व्यापार का धंधा चलता था। पुलिस ने छापा मारा तो बड़ी संख्या में कॉल गर्ल और कस्टमर पकड़े गए। ढाबा संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने ढाबा संचालक सहित 8 पुरुष और सात युवतियों को पकड़ा। इस कार्रवाई में बाणगंगा थाना पुलिस भी शामिल रही। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से अब विस्तृत पूछताछ कर रही है। साथ ही पता लगा रही है कि देह व्यापार गिरोह का सरगना कौन है।

 

 

You missed

error: Content is protected !!